नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शुक्ल भुजौली के पास शुक्रवार की रात को कोटवा निवासी सौरभ मिश्रा की कार पेड़ से टकरा जाने से उनकी मौत हो गई।
कोटवा बाजार निवासी अरूण मिश्रा के बड़े पुत्र सौरभ मिश्रा 30 वर्ष शुक्रवार की रात को 11 बजे गोरखपुर ससुराल से अपने कार से अकेले घर लौट रहे थे। पडरौना – पनियहवा मार्ग पर स्थित शुक्ल भूजौली के पास छीतौना बाबा स्थान के सामने उनकी कार अनियंत्रित हो सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सौरभ मिश्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
इस सम्बन्ध में एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…