News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2022  |  5:28 PM

652 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन WhatsApp
Responsive image

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। किसान इण्टर कालेज पिपरा बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन,सरस्वती वन्दना,स्वागत गीत के साथ हुआ।उद्बोधन के क्रम में गणित शिक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय ने पर्यावरण संरक्षण,वृक्षारोपण की महत्ता को बताया,अंग्रेजी शिक्षक धनंजय कुमार ने पर्यावरण दिवस के थीम,पर्यावरण संरक्षण से लाभ तथा मानव जीवन में वृक्षों की उपयोगिता को बताया तो भूगोल शिक्षक सतीश कुशवाहा ने भी पर्यावरण दिवस पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

तत्पश्चात सदाबहार वन से संबंधित वृक्ष महोगनी तथा मौलश्री का पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए अपना स्नेह आबंटित किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर एन. एस. एस.के स्वयंसेवी तथा स्काउट के छात्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक भूपेन्द्र कुमार पांडेय ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking