News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरगिया: अज्ञात बदमाशों ने होमगार्ड पर किया जनलेवा हमला, पत्नी का आभूषण छीन हुए फरार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 13, 2023  |  3:02 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरगिया: अज्ञात बदमाशों ने होमगार्ड पर किया जनलेवा हमला, पत्नी का आभूषण छीन हुए फरार WhatsApp
Responsive image

नेबुआ नौरगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरहिं गांव निवासी एक होमगार्ड के जवान के ऊपर सोमवार देर रात सात आठ की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने उस समय जनलेवा हमला कर घायल कर दिया जब वे लघुशंका हेतु अपने दरवाजे पर गए थे इतना ही नही उन्हें बचाने गई उनकी पत्नी को भी मारते हुए उनके कान में पहने आभूषण छीन फरार हो गए। इस दौरान उनके द्वारा फायरिंग किये जाने की भी बात बताई जा रही है। सूचना पर पहची पुलिस उक्त घटना की गहनता से जांच में जुटी हुई है। उक्त घटना में घायल होमगार्ड जवान का इलाज गोरखपुर निजी अस्पताल में चल रहा है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

उक्त गांव निवासी सुरेश मिश्रा जो होमगार्ड के जवान है।सोमवार देर रात अपने दरवाजे के समीप लघुशंका हेतु गए तो देखा कि सात आठ की संख्या में कुछ लोग बगल के घर के समीप मंडरा रहे है।जब उन्होंने उक्त लोगो से पूछताछ करनी चाही तो उक्त उन्हें पकड़ कर मारने पीटने लगे जिससे उनके सिर पर गम्भीर चोट आई।शोर सुन उनकी पत्नी भी घर से बाहर आई तो अपने पति को पिटता देख बचने गई तब उक बदमाश उन्हें भी मारे पिटे और उनके एक कान का आभूषण छीन लिए।शोर सुन जबतक ग्रामीण मौके पर पहुचते उक्त बदमाश भाग निकले।उक्त बदमाशो द्वारा भागते हुए फायरिंग करने की बात भी बताई जा रही है। परिजन घायल सुरेश को रात में ही इलाज हेतु नजदीकी निजी अस्पताल पडरौना ले गए जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक गोरखपुर में उनका इलाज जारी है। फिरहाल अभी तक पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर थाने में नही दी गई है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला सज्ञान में आते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुच गहनता से जांच शुरू कर दी है। उक्त हमलावरो का पता लगाने में पुलिस लगातार प्रयासरत है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking