News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: बच्चों का आपसी विवाद हुआ घातक, एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 1, 2024  |  3:15 PM

228 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: बच्चों का आपसी विवाद हुआ घातक, एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या WhatsApp
Responsive image
  • नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मठिया आलम गांव के लाला टोला की घटना
  • महाबीर प्रसाद 40 वर्ष को चाकू या धारदार हथियार से हुई हत्या
  • बच्चो का मामूली कहासुनी, बदला निर्मम हत्या में

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मठिया आलम गांव के लाला टोला गांव में बच्चों के बीच गाली गलौज एवं कहासुनी उग्र रूप धारण कर लिया और एक पक्ष के लोगों ने किसी धारदार हथियार से एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी रितेश कुमार सिंह ने दोषियों पर शख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

थाना क्षेत्र के मठिया आलम गांव के लाला टोला गांव में शनिवार की देर शाम बच्चों का विवाद खुनी संघर्ष में बदल गया। गांव के रामभवन कुशवाहा के घर से सटे महावीर प्रसाद का घर है जहां बच्चों का आपसी विवाद हुआ और घर के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है इसी बीच रामभवन कुशवाहा पक्ष के लोग महावीर प्रसाद के दरवाजे पर आ गए और उन्हें खींचकर सड़क पर ले जाकर किसी धारदार हथियार से सर पर वार कर दिया जिससे 40 वर्षीय महावीर गम्भीर रूप से घायल हो गए। इलाज हेतु उन्हें घर वालों ने सीएचसी कोटवां में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मौत होने की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गांव में तनाव एवं शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं देर रात एएसपी ने घटना का जायजा लेते हुए घटना में दोषी व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking