खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौवासार- खजुरिया माईनर में धड़ल्ले से चल रहे सिल्ट खनन को गुरुवार को खनन अधिकारी ने छापेमारी कर दो ट्रैक्टर- ट्राली को सीज कर दिया।
खनन अधिकारी अभिषेक सिंह को सूचना मिली थी की कौवासार-खजुरिया माईनर में धड़ल्ले से नहर से सिल्ट का खनन किया जा रहा है। गुरुवार की भोर में 4 बजे खनन अधिकारी अभिषेक सिंह के गश्त के दौरान पहले ट्रैक्टर ट्राली को कौवासार के पुल पर एवं दूसरा नहर में सिल्ट लोड करते पकड़ा गया। दोनों ट्रैक्टर- ट्राली को थाना नेबुआ नौरंगिया में सीज की कार्रवाई करते हुए सुपुर्द कर दिया गय। इस कारवाई से अवैध खनन धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
खान अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि चार दिनों से इन धंधेबाजों की छापेमारी कर पकड़ने का अभियान चल रहा था। दोनों ट्रैक्टर- ट्राली एक ही वाहन स्वामी का है उसके भी खिलाफ कार्रवाई किया जा रहा है।माईनर में लगभग आठ सौ मीटर तक सिल्ट की अवैध खुदाई कर सिल्ट को धंधेबाजों ने ठिकाने लगा दिया है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…