News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 16, 2025  |  8:30 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज
  • नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला 

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकडियार स्थित एक मिठाई की दुकान से एंटी करप्शन की टीम ने पड़रौना तहसील के एक लेखपाल को 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने नेबुआ- नौरंगिया थाने पर उक्त कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया के मलाही पट्टी टोला निवासी आकाश कुमार पुत्र हृदेश कुमार ने भूमि के किसी मामले में आख्या लगाने के एवज में लेखपाल विनय कुमार सिंह द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से शिकायत की गई थी। उसी क्रम में बुधवार को पकडियार बाजार के साधना स्वीट्स हाउस में लेखपाल को शिकायतकर्ता द्वारा 10 हजार रुपए देते समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

टीम ने नेबुआ नौरंगिया थाने में लेखपाल विनय कुमार सिंह निवासी मटिहिनिया तहसील पड़रौना सदर के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। 

प्रभारी निरीक्षक एंटी करप्शन ईकाई गोरखपुर मनोहर यादव का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई की गई है। नेबुआ नौरंगिया थाने में लेखपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking