खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने सह खातेदार से उत्पन्न विवाद के निस्तारण के लिए समाधान नहीं होने पर थक हारकर बुधवार 11 दिसम्बर से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। पीड़ित व्यक्ति ने इस आशय का प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर समाधान की मांग की है।
पिपरा बुजुर्ग गांव निवासी बद्रीनारायण पाण्डेय ने जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के मौजे में दो आराजी नम्बर में सह खातेदारों से विवाद उत्पन्न हो गया है, जिसके समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस से लगायत उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाते हुए थक हार गया है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं कराया गया, शिकायतकर्ता ने हलका लेखपाल और स्थानीय थाना प्रभारी नेबुआ नौरंगिया पर भी विपक्षियों से मिलकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव, सांसद , विधायक पड़रौना, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष सहित राजस्व परिषद में पत्र भेजकर बुधवार 11 दिसम्बर को स्थानीय गांव में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…