News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 25, 2026  |  7:34 PM

967 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

खड्डा , कुशीनगर। उत्तर प्रदेश और बिहार सीमा से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के नवलपरासी जिले में मानव तस्करी एवं देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नेपाली नागरिक, एक उत्तर प्रदेश निवासी तथा पश्चिम चंपारण के बगहा क्षेत्र के तीन लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में चर्चा का माहौल है।

नेपाल पुलिस एवं सूचना अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, त्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका-6 स्थित दुर्गा थापा के किराए के मकान में लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 11 बजे छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मकान से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी पर मानव तस्करी एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। पकड़े गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 30 वर्षीय शकुंतला चौहान, पश्चिम चंपारण जिले के बगहा निवासी गौरव कुमार, मुन्नीलाल राम राय एवं सुरेंद्र कुमार यादव शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल के बाजुरा जिले की हिमाली ग्रामीण नगरपालिका-7 निवासी हेमराज उपाध्याय को भी गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के विरुद्ध मानव तस्करी तथा संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस कथित नेटवर्क का विस्तार किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

नेपाल पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मानव तस्करी और देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking