कुशीनगर। कुशीनगर के एक निजी होटल में लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट “न्यूज़ अड्डा”के जिले भर के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जिला प्रभारी सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी ने पत्रकारों से जनसरोकार एवं जनहित के खबरों को प्रमुखता देते हुए अपराध पर पैनी नजर बनाए रखने की बात कही।
बुधवार को कुशीनगर स्थित एक निजी होटल में लोकप्रिय एवं त्वरित अपडेट के लिए न्यूज़ अड्डा टीम के पत्रकारों की एक बैठक आहूत की गई जिससे सभी तहसीलों के प्रभारी, नगर संवाददाता एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार शामिल हुए। सर्वप्रथम जिला प्रभारी को कसया प्रतिनिधि राज पाठक के नेतृत्व में सभी पत्रकारों ने अंगवस्त्र एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।
अपने जिले भर से आए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने कहा वर्तमान समय में कम समय में खबरों की विश्वसनीयता एवं त्वरित अपडेट से जन जन तक जिले के कोने कोने की घटनाओं को लोगों तक पहुंचाने में न्यूज़ अड्डा विश्वसनीय जगह बनाया है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को संस्था हित में कार्य करने और निरंतर विश्वसनीयता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। अफवाहों व भ्रामक खबरों से दूर रहने की नसीहत देते हुए उन्होंने प्रतिनिधियों को सत्यता और पुष्ट खबरों को प्रमुखता देने की बात कही।
इस दौरान कप्तानगंज तहसील प्रभारी फणिन्द्र पाण्डेय, खड्डा तहसील प्रभारी संजय पाण्डेय, हाटा वेद प्रकाश मिश्र, राज पाठक, चन्द्रप्रकाश तिवारी, विकाश सिंह सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…