News Addaa WhatsApp Group

निक्षय मित्र बन टीबी रोगियों के चेहरे पर लाये मुस्कान सीएमओ

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 7, 2024  |  7:43 PM

86 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
निक्षय मित्र बन टीबी रोगियों के चेहरे पर लाये मुस्कान सीएमओ
  • गोद लेने वाले व्यक्ति टीबी रोगियों का नियमित रखे ख्याल डीटीओ
  • 51टीबी रोगियों को सीएचसी कसया के चिकित्सक एवं कर्मचारियों द्वारा गोद लिया गया

पडरौना/कुशीनगर।प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय सीएचसी परिसर के सभागार में सोमवार को अपराह्न 51टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण की पोटली देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज की हॉट खबर- दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुरेश पटारिया ने कहा कि निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करें तथा आज जो भी निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें प्रोटीनयुक्त आहार दिये है। उनका उपचार चलने तक ख्याल रखे तथा प्रतिमाह नियत समय पर पोटली देते रहे और उनको फोन करके स्वास्थ्य की जानकारी भी लेते रहे। उन्होंने कहा कि आप विश्वास नही करेगे की जब वह इस बीमारी से स्वस्थ हो जायेगा तो आपकी प्रसंशा चहुओर करेगा। और आप ऐसा कर उसके चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर सकते है। उन्होंने इस कार्य हेतु सीएचसी के समस्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं दी। इसी दौरान विशिष्ट अतिथि डीटीओ डॉ.एस एन त्रिपाठी ने कहा कि जिन रोगियों को आप द्वारा गोद लिया गया है उनसे नियमित बातचीत करते हुई उनका ख्याल रखे तथा यदि उनके उपचार या अन्य किसी सुविधाएं जो हमारे स्तर से मुहैया कराई जा रही है उसमें कोई समस्या आ रही हो तो उसका निदान करे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ.मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने कहा कि टीबी यूनिट कसया के कर्मचारियों द्वारा टीबी मरीजों को मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाओं को मुहैया कराया जा रहा है और हमारे टीबी के सभी आंकड़े शतप्रतिशत अपने लक्ष्य को हासिल कर रहे। एमोटीसी डॉ मुकेश यादव ने कहा कि आज हमारे सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने मिलकर 51 टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार दिया है। मैं इसके लिये सभी को बधाई दे रहा हूँ तथा अपील कर रहा हूँ कि समाज के सम्भ्रांत लोग आगे आकर इस कार्य में अपनी भागीदारी करे ताकि हम प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार कर रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने किया। कार्यक्रम के अन्त में आये हुए आगन्तुको का स्वागत डॉ संजय सिंह ने किया एवं आभार एसटीएस शाहिद अंसारी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ आशुतोष पांडेय,डॉ गौरव जी गौतम,डॉ यूसुफ अली,डॉ सौनक श्रीवास्तव,डॉ रितेश कुमार,डॉ जलज गुप्ता,डॉ नेहा,डॉ निधि प्रदा मल्ल,डॉ अनामिका,चीफ फार्मासिस्ट अशोक सिंह,संजय राय,राकेश मणि,एलटी विजयकृष्ण द्विवेदी,विमलेश दुबे,राकेश पांडेय,प्रकाश,वरिष्ठ लिपिक अमित सिंह,बसुंधरा,प्रतिमा मौर्या,बीना दुबे,हरिवंश गुप्ता,अमरेश राय, आनन्दपाल सिंह,जनऔषधि के हर्षित मिश्र,राजन,साबिर,अशोक गुप्ता,विनोद वर्मा,नगीना यादव,अवधेश सिंह,धनश्याम प्रसाद,गुरुदयाल आदि सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking