News Addaa WhatsApp Group Join करें

Whatsapp पर दागदार छबि के पुलिसकर्मियों की कर सकते है शिकायत, गोरखपुर एडीजी जोन ने जारी किया मोबाइल नम्बर! आप भी जानले!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 29, 2021  |  9:08 AM

1,331 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Whatsapp पर दागदार छबि के पुलिसकर्मियों की कर सकते है शिकायत, गोरखपुर एडीजी जोन ने जारी किया मोबाइल नम्बर! आप भी जानले! WhatsApp
Responsive image
  • दागदार छबि के पुलिसकर्मियों की हमे जानकारी दे- अखिल कुमार(एडीजी)
  • पीड़ित व्यक्ति इस नम्बर पर 9454400141 कर सकते हैं शिकायत- ADG

गोरखपुर । प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता प्रकरण ने यह बता दिया कि कुछ पुलिसकर्मियों की गलतियों की वजह से ही पूरा पुलिस महकमा बदनाम हुआ। ऐसे पुलिसवालों के खिलाफ न सिर्फ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ बल्कि लोगों ने सवाल भी उठाए।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

यही वजह है कि अब एडीजी अखिल कुमार ने दागी पुलिस वालों को काली सूची में डलवाने की पहल की है। उन्होंने इलाके में बदनाम और जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस वालों का नाम जोन के सभी पुलिस कप्तानों से मांगा है। उधर, एडीजी ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें किसी दागी पुलिस वाले की जानकारी है तो वह उनके (एडीजी) सीयूजी नंबर 9454400141 पर व्हाट्सएप कर गोपनीय सूचना दे सकते हैं। 27 सितम्बर को तारामंडल इलाके के होटल में ठहरे युवकों की चेकिंग करने गए तत्कालीन रामगढ़ताल इंस्पेक्टर जेएन सिंह, दरोगा अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिसवालों पर होटल में ठहरे कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पिटाई कर हत्या करने का आरोप है। आधी रात को होटल के कमरे में चेकिंग के दौरान हुई इस घटना में छह पुलिस वालों के जेल जाने के बाद पुलिस पर कई सवाल उठ गए हैं। यह मामला चल ही रहा था कि एक सिपाही ने तिवारीपुर इलाके में अपने मकान मालिक की भतीजी से दुष्कर्म कर दिया और उसे भी जेल जाना पड़ा।

वहीं, 15 अक्टूबर को जिला महिला अस्पताल की संविदा कर्मचारी सहाना की मौत में एक दरोगा राजेंद्र सिंह को सहाना की आत्महत्या के लिए जिम्मेदारा माना गया और वह जेल गए। इन घटनाओं ने गोरखपुर पुलिस पर कई सवाल खड़े किए। इसे देखते हुए एडीजी ने बदनाम पुलिस वालों की सूची तैयार करने का आदेश दिया है। उनकी मंशा है कि पहले से ऐसे पुलिस वालों को पहचान कर जांच कराकर कार्रवाई कर दी जाए ताकि इस तरह की घटनाओं से पुलिस की बदनामी न होने पाए।

बोले एडीजी गोरखपुर, अखिल कुमार

दागी पुलिस वालों की सूची तैयार की जा रही है। आम जनमानस के पास भी दुर्व्यवहार, वसूली करने वाले पुलिस वालों की जानकारी है तो वह उनके सीयूजी नंबर 9454400141 पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर दे सकते है। उनके नाम को गोपनीय रखा जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking