कप्तानगंज/कुशीनगर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सनातन चिंतन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.के.सी.पाण्डेय द्वारा पं.महेन्द्र पाण्डेय को जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने खुशी का इजहार किया।
जिसमें मनोनीत जिलाध्यक्ष पं. महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बिखरे ब्राह्मण समाज के कारण समाज की हर जगह उपेक्षा हो रही है। जबकि ब्राह्मण सदियों से समाज का अगुवा रहा है, अनेकता के कारण उपेक्षा का शिकार हो रहा है। मेरा प्रयास रहा है और आगे भी रहेगा भी, मै ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिरोकर समाज के निर्बल व दबे कुचले लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। मैं अपने समाज के हितों के प्रति सदैव तत्पर रहूंगा।
जिलाध्यक्ष पं.महेन्द्र पाण्डेय के मनोनयन पर पं.आर के मिश्रा,राम संजीवन ओझा डा.उमेश चौबे, बिनोद तिवारी,दूर्गेश मिश्र,नीतेश पाण्डेय,अवधेश तिवारी, तारकेश्वर दूबे,आशुतोष चौबे, फणेन्द्र पाण्डेय,मंटु बाबा, अजय तिवारी आदि समाज के लोग ने बधाइयां दी।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…