कुशीनगर। जनपद कुशीनगर को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। हाल ही में कार्यभार ग्रहण करने वाले नवागत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की।
बैठक में एसपी ने जिले की कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की गहन जानकारी ली और स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री कुमार ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस को चौकसी और गश्त को और अधिक प्रभावी बनाना होगा। साथ ही त्योहारों के दौरान शांति व सौहार्द का माहौल बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो तथा पुलिस बल का व्यवहार संवेदनशील और जनोन्मुखी होना चाहिए।
फॉरेंसिक लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित आईपीएस अधिकारी केशव कुमार की छवि एक तेजतर्रार और परिणामोन्मुख अफसर की रही है। उनके नेतृत्व में जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…
कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…