कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में चौथे दिन फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्रतधारियों के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था की गई तथा सेवा, श्रद्धा और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. पटेल, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र नारायण सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंह सहित अखिलेश शर्मा, सरवरे आलम, विजय सिंह, सत्येंद्र राय, शिवजी जायसवाल, दीपेश सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रोटरी क्लब कुशीनगर सदैव समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस पवित्र रमजान माह में क्लब द्वारा इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने सहभागिता कर एकता और सद्भाव का परिचय दिया।
सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि रोटरी क्लब कुशीनगर का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और धार्मिक सौहार्द को मजबूत करना भी है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर फलाहार कार्यक्रम और रमजान में इफ्तार आयोजन इसी सोच का प्रतीक है। अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करता है और सभी मिलकर विभिन्न पर्वों को एक साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक एकता और आपसी विश्वास और अधिक मजबूत होता है।
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…
कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण…