News Addaa WhatsApp Group

न्यू लाइफ केयर हास्पिटल कोटवां:: पथरी का इलाज कराने गए मरीज का किडनी निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 13, 2025  |  9:45 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
न्यू लाइफ केयर हास्पिटल कोटवां:: पथरी का इलाज कराने गए मरीज का किडनी निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • कोटवां के निजी अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप
  • मरीज की किडनी निकालने का मामला

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना के कोटवां बाजार स्थित एक निजी हास्पिटल पर एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक मरीज का पथरी निकालने के जगह उसकी किड़नी निकाल लेने का आरोप अस्पताल के डाक्टरों पर लगा है। मामले में एसपी के निर्देश पर नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने पीडित के तहरीर मुकदमा दर्ज कर सर्किल सीओ के साथ थानाध्यक्ष मामले के तहकीकात में जुट गए हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के उपाध्याय टोला निवासी 35 वर्षीय अलाउद्दीन के पेट मे दर्द होने पर वह कोटवा स्थित न्यू लाईफ केयर हास्पिटल में 14 अप्रैल 2025 को इलाज के लिए गया, आरोप है कि इलाज के दौरान वहां मौजूद डाक्टर एवं कर्मचारियों ने बताया कि पेट में पथरी है जिसकी सर्जरी करना पडे़गा। मरीज का कथन है कि वहां पर कोई अपरेशन करने के लिए बाहर का डाक्टर नहीं आया। हास्पिटल संचालक इमामुद्दीन सहयोगी तार मुहम्मद बिना किसी डिग्री के ही 12 बजे रात को सर्जरी कर दिए। जिसके बाद दिन प्रतिदिन हालत बिगड़ने लगी तब उसे दूसरे हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद मरीज के अनुसार अल्ट्रासाउंड कराने के बाद पता चला की एक किड़नी निकाल ली गई है। पीड़ित ने सोमवार को एसपी संतोष मिश्रा से मिलकर इसकी शिकायत किया, जिसके बाद सीओ खड्डा व थानाध्यक्ष ने.नौ दीपक सिंह हास्पिटल पहुंचकर मामले में जांच करते हुए आवश्यक पुछताछ किया और तहरीर के अनुसार बीएनएस की धारा 319 (2), 318 (4),125 एवं 125 (a) धारान्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गए। ऐसी घटना की सच्चाई जाने की चर्चा और बिना डिग्री अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ हुआ है।

इस संबंध मे थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जांच की जिम्मेदारी एसएसआई प्रमोद कुमार गौतम को सौंपी गई है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से छानबीन कर रही है।

संबंधित खबरें
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking