News Addaa WhatsApp Group Join करें

ODI World Cup India Squad: विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, पढ़ें किसे-किसे मिली जगह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 5, 2023  |  2:30 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ODI World Cup India Squad: विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, पढ़ें किसे-किसे मिली जगह WhatsApp
Responsive image

India World Cup Squad: अक्टूबर में वर्ल्ड कप होना है, इससे पहले इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. एशिया कप जैसी ही टीम वर्ल्ड कप में रखी गई है. बसीसीआई ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी है. 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है और इस बार इसकी मेजबानी भारत करेगा.

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

इंडिया के स्क्वाड का हुआ ऐलान (India’s squad for CWC23 announced)
वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या वाइस कप्तान होने वाले हैं. उनके साथ केएल राहुल, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी गई है. केएल राहुल को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि शायद उन्हें टीम में रखा जा सकता है और ऐसा ही हुआ. उन्हें बतौर विकेट कीपर टीम में जगह दी गई है.

इंडिया वर्ल्ड कप स्क्वाड 2023
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप
वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को हो रही है. ओपनिंग मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा. ये मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबल 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस बार का वर्ल्ड कप कुल 10 वेन्यू्ज पर हो रहा है जहां 48 मैच खेले जाएंगे. भारत इस कप को जीतने के लिए पूरी जान झोकने वाला है.

फिलहाल टीम इंडिया एशिया कप में बिजी है और टीम की सुपर-4 में एंट्री हो चुकी है. बीते रोज इंडिया ने नेपाल को 10 विकेट से शिकस्त दी थी. एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से हुआ था. यह मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया था. टीम इंडिया ने अपनी इनिंग खेल ली थी, लेकिन बारिश के कारण पाकिस्तान बैटिंग नहीं कर पाया था.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित
विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित

मध्यप्रदेश में 55 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में मध्यप्रदेश के पहलवान…

IPL 2026: किंग कोहली का छक्का और वो 5 फॉर्मूले, जिसने RCB को लगातार दूसरी बार बनाया IPL चैंपियन
IPL 2026: किंग कोहली का छक्का और वो 5 फॉर्मूले, जिसने RCB को लगातार दूसरी बार बनाया IPL चैंपियन

खेल डेस्क (NewsAddaa): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking