News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: ओम प्रकाश राजभर ने गोरखपुर को बताया भीख मांगने वाला ट्रेनिंग सेंटर, CM योगी के लिए आपत्तिजनक भाषा का किया इस्तेमाल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 27, 2021  |  1:17 PM

1,325 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: ओम प्रकाश राजभर ने गोरखपुर को बताया भीख मांगने वाला ट्रेनिंग सेंटर, CM योगी के लिए आपत्तिजनक भाषा का किया इस्तेमाल! WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह कमर कस चुकी है और वोटरों को लुभाने के लिए सभा मे मंच से जहर उगलने और विपक्षी पार्टियों पर तंज कसने के साथ ही तरह-तरह के शब्दों के प्रहार से हमले करने से चूक नहीं रही है। इसी क्रम में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कभी बीजेपी सरकार में भागीदार रहे ओमप्रकाश राजभर सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमलावर हैं. पीएम मोदी को झूठ बोलने वाले नेता बताया वही योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर भी तंज कसा। राजभर ने गोरखपुर को भीख मांगने वाला ट्रेनिंग सेंटर बताया . साथ ही उन्होंने सीएम योगी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया.

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के सकलडीहा विधानसभा के नई बाजार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का एक जनसभा का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में राजभर समाज के लोग शिरकत करने पहुंचे । सभा को संबोधित करने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पहुंचे । भीड़ देखकर ओमप्रकाश राजभर भी गदगद हो गए और जमकर भाजपा की केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए योगी मंत्रिमंडल पर तंज कसते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा….

यह लोडर पैदा किए जा रहे हैं इनकी हिम्मत नहीं है की 69000 शिक्षक भर्ती में 27 प्रतिशत आरक्षण, पिछड़ों का साढ़े 22% आरक्षण अनुसूचित जनजाति का भारतीय जनता पार्टी ने लूट लिया । एक भी पिछड़े नेता का जवाब नहीं आया । बांदा में कृषि विभाग में भर्ती होती है 13 जिसमें 11 राजपूत की हो जाती है और आरक्षण नहीं मिला पिछले दलित को एक भी पिछड़े दलित नेता नहीं बोला । यह वोट दिलाने के लिए लोडर पैदा किए जाते हैं । यह लोग अपने गांव में जाकर अपने बिरादरी में जाकर समझा कर भाजपा को वोट दिलाने का काम करेंगे। इधर लीडर लोग अपने अपने समाज को समझाने में लगे हैं कि देखो लोडर सिर्फ वोट दिलाने का काम करता है । सत्ता पाने के बाद रसमलाई खाता तुझे चाय पिलाने की हिम्मत ही नहीं होती है ।

सीएम योगी पर तंज कसते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा

गोरखपुर ऐसा सेंटर है जहां भीख मांगने की ट्रेनिंग दी जाती है। वही के मुख्यमंत्री जी भी हैं । 22 में सरकार बनाएंगे वोटों से सरकार बनती है हम अपने वोटरों को तैयार कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वहां पहुंचा देंगे जहां भीख मांगने की ट्रेनिंग दी जाती है गोरखपुर में ।

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर कटाक्ष करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा

की मोदी जी ने कहा था कि मेक इन इंडिया । अब कहां गया उनका मेक इन इंडिया । भूल गए वोट लेने के लिए शगुफा छोड़ रहे हैं। महंगाई पर भ्रष्टाचार पर चर्चा करने के लिए टाइम नहीं है। यह खाली रोजगार देने की बात करते हैं। यह मोदी जी ऐसे झूठा नेता है । उन्होंने कहा हम देश नहीं झुकने देंगे और चाय बेचते बेचते पूरा देश बेच दिए । उनकी किस बात पर विश्वास करें। 15 लाख दो करोड़ नौकरी हर साल देने का वादा किया कहां गया ।महंगाई कम करने का वादा किये कहां गया। अपराध मुक्त करने की बात कहें कहां गया। कांग्रेस मुक्त भारत करने की बात कर रहे थे कांग्रेस युक्त भाजपा बना दिया ।

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking