कुशीनगर। गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर मंगलवार अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा कसया स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के भजन एवं कीर्तन करने हेतु वाद्ययंत्र (ढ़ोलक, मजीरा, झाल, शंख इत्यादि) प्रदान किया गया है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ही नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा 45 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया तथा उनको जरूरी दवाईयां भी दी गई और साथ ही साथ सभी को मिष्ठान भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कुशीनगर के जिलाध्यक्ष डॉ ज्ञान प्रकाश राय तथा सचिव डॉ योगेश्वर मद्धेशिया ने रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा नगर में समय-समय पर किये जा रहे सभी कार्यों की सराहना एवं प्रशंसा की।
रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल एवं अध्यक्ष डॉ एमएच खान ने कहा कि वृद्धजनों के चेहरे पर अगर हम कुछ पलों के लिए थोड़ा मुस्कान ला सकते है तो यही सबसे बड़ा सामाजिक और पुनीत कार्य होगा। संस्था के सचिव वाहिद अली ने बताया कि बीते दीपावली के अवसर पर भी क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के साथ दीपावली मनाई थी।
इस अवसर पर क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एमएच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार रौनियार, उपाध्यक्ष सदरे आलम, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह-सचिव विजय कृष्ण द्विवेदी, निदेशक दिनेश कुमार यादव, निदेशक इम्तियाज आलम, डॉ सुनील सिंह, डॉ नदीम वारसी, अंकित गर्ग, अंजली खरवार, अरुण वर्मा, शैलेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अब्दुल कलाम आजाद, यू.पी. भारतीय ग्रामीण विकास संस्थान एवं वृद्धाश्रम के प्रबंधक रज्जू राजा, सचिन त्रिपाठी, मनोज पाण्डेय, रमावती, दिनेश मिश्र आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…