News Addaa WhatsApp Group

स्व0 चंद्रदीप तिवारी की पुण्यतिथि पर स्मृति अलंकरण समारोह का आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 16, 2024  |  6:16 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्व0 चंद्रदीप तिवारी की पुण्यतिथि पर स्मृति अलंकरण समारोह का आयोजन
  • प्रतिभाओं के सम्मान के साथ शिक्षण सामग्री वितरण व पौधरोपण हुआ

कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वीर अब्दुल हमीद नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भलुही मदारी पट्टी में मंगलवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा वार्ड वासी सुरेश तिवारी, अवकाश प्राप्त प्रवक्ता, बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज, कुशीनगर के सहयोग से उनके पिता स्वर्गीय पंडित चंद्रदीप तिवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति अलंकरण समारोह का आयोजन कर सत्र 2023-24 में कक्षा 6, 7 व 8 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मनीष, गुंजन व उत्कर्ष को सम्मानित करते हुए सभी विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, ज्योमेट्री बॉक्स आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विद्यालय में पौधरोपण भी हुआ।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि अपने पूर्वजों के नाम से शिक्षण सामग्री का वितरण उनको श्रद्धांजलि करने का सबसे सुंदर तरीका है। विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने से शेष बच्चों में अपना शैक्षिक प्रदर्शन अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से इस विद्यालय के विद्यार्थी अच्छा करेंगे। शिक्षकों के नवाचार और समर्पण से परिषदीय विद्यालयों का स्तर निरंतर अच्छा होता जा रहा है।

कार्यक्रम नपाप कुशीनगर की अध्यक्ष किरन जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। दिनेश तिवारी, शिक्षक नेता राजेश शुक्ल, एआरपी अमीरुल हक आदि ने भी संबोधित किया। संचालन नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापिका डॉ0 प्रतिभा तिवारी व आभार स्व0 तिवारी के पौत्र प्रो0 गौरव तिवारी ने किया।

इस अवसर पर हरीन्द्र कुमार चौरसिया, सुमित जायसवाल, हरिंदर जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, सुदर्शन, सुमित्रा देवी, रमावती देवी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking