News Addaa WhatsApp Group

पाँच पेटी अवैध देशी शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 29, 2025  |  7:35 PM

304 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पाँच पेटी अवैध देशी शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौराखास पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पाँच पेटी अवैध देशी शराब व एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 29 नवम्बर 2025 को थाना चौराखास पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या BR 22 U 1993 पर बोरी में रखकर अवैध देशी शराब ले जाते हुए एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांच पेटी ‘बंटी-बबली’ ब्रांड की अवैध देशी शराब, कुल 220 अदद (प्रत्येक 200 एमएल), कुल 44 लीटर शराब बरामद की गई।

मौके से गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छोटू यादव पुत्र रामेश्वर यादव, निवासी कोरया, थाना भोरे, जनपद गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना चौराखास में मु0अ0सं0 165/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे अजय कुमार पटेल थानाध्यक्ष, थाना चौराखास,उप निरीक्षक राजेन्द्र यादव ,का0 रामबिलास बिन्द ,का0 अमरनाथ प्रजापति थाना चौराखास शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking