News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: निराला शब्द सम्मान मंच की 12वीं का काव्य गोष्ठी संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 24, 2023  |  7:08 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: निराला शब्द सम्मान मंच की 12वीं का काव्य गोष्ठी संपन्न

पडरौना/कुशीनगर।उदित नारायण इंटरमीडिएट कालेज पडरौना के सभागार में निराला शब्द संवाद मंच की 12वी कवि गोष्ठी सम्पन्न हुई। जिसके अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी ओम व संचालन डॉ संजय मिश्र ने किया। गोष्ठी में जनपद के विभिन्न कोनो से आये कवियों ने भाग लिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वन्दना से हुआ जिसे निराला द्वारा रचित सरस्वती वन्दना को हरेन्द्र पाण्डेय,आदर्श ने स्वर दिया वही जितेन्द्र पाण्डेय जौहर ने मधुरस्वर में स्वरचित सरस्वती वन्दना सुनाया। कवियित्रियों में प्रियंका आलोक मद्धेशिया ने मन के भावो को जगा गये तुम, रूबी गुप्ता तुम जिन्दगी मौज गवाना नही हरगिज पढ़कर मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं फिरोज अश्क ने गजल तो असलम बैरागी ने मोबाइल पर रचना पढ़ी। कोमल यादव ने क्यों लोग रिश्ते नापाक कर जाते हैं पढ़कर ह्दय को झकझोरा। दीपराज दीपक ने वियोग रस की भोजपुरी कविता,भूपेन्द्र जी गवार ने इन्द्रा जी पर, अवध किशोर अवधु ने जान के जियान क के पढ़कर सबको लोटपट कर दिया। आकाश महेश्पुरी पुरइन के पत्ता पर खाइल होई पढ़कर पुरानी शादियों की याद दिलाई।

सत्यप्रकाश शुक्ल ने शिव तांडव,रमापति रसिया ने देख प्रभु दशा अपना, मदन मोहन पाण्डेय ने कृष्ण व कृष्ण तुम,जौहर ने समरलेई झुल्फ रेसमी, संतोष संगम ने चाहने वाले की नजरो में,हरेन्द्र पाण्डेय ने ईश्वर ने ईमान दिया हैं, डॉ०सुधाकर तिवारी ने छड़ीकाए,आर.के.भट्ट “बावरा” ने भावात्मक कविता,डॉ. संजय मिश्र ने तुलसीदास सच-सच बताओ ओमप्रकाश द्विवेदी ने इन आंखो में नीर प्रभु आपकी पंक्तिया पढ़ी।डॉ. सुधाकर तिवारी ने अपने सम्बोधन में भोजपुरी भाषा को 8वीं सूची में शामिल करने पर बल दिया तो वही डॉ.रामनरेश दूबे ने कवियों की कविता पाठ की समीक्षा की तो डॉ. उमाकान्त राय ने भोजपुरी के लिए संघर्ष करने की बात कही। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार सिंह ने अभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking