पडरौना/कुशीनगर।विशुनपुरा ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को पत्रकार मंच की तरफ से लोगों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए। इसके अलावे पत्रकारों ने सभी लोगों को ठंड से बचाव के बारे में भी जागरूक किए।
पत्रकार मंच से जुड़े पत्रकारों ने चिरगोड़ा, सेवक छपरा, मठिया लाल बिहारी, छितौनी पट्टी समेत कई ग्राम पंचायतों में विधवा, दिव्यांग समेत अन्य जरूरमंद लोगों को कंबल वितरित किए। पत्रकार मंच के अध्यक्ष राजेश भारती ने कहा की संगठन के सहमति पर इस भीषण ठंड में लोगों को कंबल वितरित किया गया है। इसके साथ ही इस भीषण ठंड में लोगों को इसके बचाव के लिए जागरूक भी किया गया।
इस दौरान पत्रकार दिलीप भारती, नवीन पांडेय, गोरख राय, अमन तिवारी, विनोद कुशवाहा, राज बरनवाल, उमेश गिरी, श्याम सुंदर विश्वकर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…