News Addaa WhatsApp Group

पडरौना शहर कूड़े से मुक्त होने के साथ ही साथ बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा- नपाध्यक्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 4, 2022  |  8:53 PM

382 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना शहर कूड़े से मुक्त होने के साथ ही साथ बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा- नपाध्यक्ष

साखोपार/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद पडरौना के जलकल भवन में मंगलवार को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा 3200 करोड़ से अधिक की नगरीय विकास परियोजनाओं सहित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 58903 लाभार्थियों को 500 करोड़ से अधिक की धनराशि के ऑनलाइन हस्तांतरण का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट सिटी योजना, अमृत मिशन के अलावा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वेस्ट टू एनर्जी प्लांट एवं सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट व लीगेसी वेस्ट रेमिडियेशन सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी ऑनलाइन माध्यम से किया गया। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित लाइव स्क्रीनिंग कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से पडरौना नगर के इतिहास मे ऐसा पहली बार हुआ है कि यह नगर सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट से युक्त होने वाला है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

इस प्लांट की स्थापना होने के साथ ही पूरा शहर कूड़े से मुक्त होने के साथ ही साथ बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन जाएगा। इस योजना को पूरे नगर के लिए सौभाग्यशाली व ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अलावा भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक रामेश्वर,अरुण सिंह, आनन्द रावत, नीरज गोंड़, अभय मारोदिया, श्याम साहा, मानस मिश्र, आदर्श जायसवाल, आकाश वर्मा, गौतम गुप्ता,शुभम सिंह मंथन, दीनदयाल मद्धेशिया, विपिन जायसवाल, सचिन साहा, धर्मेंद्र,रियाजुद्दीन के अलावा नगरपालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति रही

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking