News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: मनाई गई धरती पुत्र स्व.मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुंड्यातिथि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2023  |  6:04 PM

73 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: मनाई गई धरती पुत्र स्व.मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुंड्यातिथि

पडरौना/कुशीनगर। 10 अक्टूबर को धरतीपुत्र के नाम से विख्यात, समाजवादी आंदोलन के पुरोधा उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में रक्षा मंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद के सभी विधानसभाओं में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

इसी क्रम में विधानसभा पडरौना की ओर से पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष मोहम्मद शुकरूल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया।कार्यक्रम में सभी समाजवादियों ने नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन दर्शन व राजनीति में मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री रहते प्रदेश व देश के लिए किए गए जनहित के कार्यों पर विस्तार से चर्चा किया गया और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया ।सभी वक्ताओं ने नेता जी के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचा कर आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जीताने का संकल्प लिया गया।

इसके लिए सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर जाकर समाजवादी पार्टी नेताजी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया ।कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष मोहम्मद शुकरूल्लाह अंसारी,विक्रमा यादव,राम अवध यादव एन पी कुशवाहा,कासिम अली, राजेंद्र यादव “मुन्ना”,भोला यादव,रामेश्वर कुशवाहा, गिरजेश गौड़,शाहिद लारी, हैदर अली रायनी,कैसर जमाल टीटू,अरविंद यादव, गुड्डू यादव,मो.आजम पूर्व महामंत्री छात्रसंघ, अमीरूल्लाह,राम-लखन यादव,नवीन चौरसिया, कयूम सिद्दीकी,सद्दाम हुसैन,किशोर यादव,आदि ने संबोधित किया।

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत
चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking