News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: लोकसभा क्लस्टर ग्रुप ‘सी’ का प्रभारी बनाए गये पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2023  |  6:58 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: लोकसभा क्लस्टर ग्रुप ‘सी’ का प्रभारी बनाए गये पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष

पडरौना/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश शाही को चार लोकसभा क्लस्टर (ग्रुप सी) का प्रभारी बनाए जानें पर भारतीय पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रेमचन्द मिश्र व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भाजपा कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को 3 से 5 लोकसभा सीटों के क्लस्टर में बांटा गया है। पार्टी से जुड़े कई बड़े नेताओं को क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरे राज्यों के पार्टी नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने नेताओं की ‘ए’,’बी’ और ‘सी’ की तीन श्रेणियां बनाई हैं। ‘ए’ श्रेणी में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को रखा गया है जिनमें केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसी तरह ‘बी’ श्रेणी में वरिष्ठ नेताओं और दूसरे राज्यों के सांसद रखे गए हैं,जबकि ‘सी’ श्रेणी में स्थानीय नेताओं को रखा गया है। पार्टी की ओर से तय की गई रणनीति के मुताबिक,ग्रुप ‘सी’ जमीन पर काम करेगा और पार्टी के कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगा। ग्रुप ‘बी’ इन सभी कार्यक्रमों की निगरानी करेगा। इसी तरह ग्रुप ‘ए’ सभी सांगठनिक कार्यक्रमों और जनसभाओं के अलावा स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेगा,साथ ही सत्ता विरोधी लहर को पहचानने और उसे ठीक करने के उपाय भी सुझाएगा।

इसी क्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बांसगाव,देवरिया,बलिया, आजमगढ़ और सलेमपुर की पांच लोकसभा सीटों के क्लस्टर के ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है। उनके साथ बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दकी ग्रुप ‘बी’ और कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ग्रुप ‘सी’ में हैं। श्री शाही को जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,सुदर्शनपाल, राणा प्रताप राव,विवेकानन्द पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह,विजय कुमार शुक्ल,दिवाकर मणि त्रिपाठी, दुर्गेश राय,मनोज जायसवाल, विनोद भारती,सीता सिंह अंशु,रमेश सिंह,जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल,रामगोपाल गुप्ता,अतुल श्रीवास्तव, बलिराम यादव,रामसागर कुशवाहा,बाबू नन्दन सिंह,डॉ0 सीमा गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द आदि ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking