News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: डोल मेला, जन्माष्टमी एवं अन्य आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत एसपी ने किया आयोजको के साथ बैठक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 5, 2023  |  6:53 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: डोल मेला, जन्माष्टमी एवं अन्य आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत एसपी ने किया आयोजको के साथ बैठक
  • जनपद की चाक-चौबंद सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था और अमन एवं शांति के दृष्टिगत मिश्रौली थाना को0 पडरौना में डोल मेला आयोजकों, ग्राम प्रधानों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ आयोजित की गयी गोष्ठी

कुशीनगर। जिले के पुलिस आगामी त्यौहार के लेकर काफी संवेदनशील है। हर कीमत पर त्यौहार को शांति पूर्वक माहौल में सम्पन्न कराने के लिए आयोजक के साथ बैठक कर जानकारियां साझा की जा रही है,वही निर्देश भी अधिकारी वर्ग द्वारा दी जा रही है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

बैठक में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा आमजनो के बीच अमन और शांति का संदेश दी जा रही है।इस क्रम में डोल मेला, जन्माष्टमी एवं अन्य आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण, समस्त पुलिस अधिकारीगण एवं डोल मेला आयोजकों, ग्राम प्रधानों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ मिश्रौली थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत जनपद में अमन और शांति बनाये रखने के उद्देश्य से मीटिंग आयोजित की गयी। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा बताया गया कि जनपद की सोशल मीडिया सेल बारीकी से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर जनपदीय पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। साथ ही उन्होंने जनपद के सभी आमजनों को शान्तिपूर्ण एवं भाई-चारे से रहने हेतु जागरुक करने की अपील की गयी और बताया गया कि किसी प्रकार के भ्रामक संदेश प्रसारित ना करें और भ्रामक संदेशन प्राप्त होने पर तुरन्त नजदीकी पुलिस थाना , चौकी को सूचित करने की बात कही गई।

अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रदेश में हुयी कुछ घटनाओं को लेकर शासन के निर्देशानुसार डोल मेला आयोजकों, ग्राम प्रधानों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों की मीटिंग आयोजित की गयी थी, जिसमें सभी को बताया गया कि किसी भी प्रकार के कारणों से जनपद की शांति व्यवस्था खराब नहीं होनी चाहिये।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking