कुशीनगर। पडरौना तहसील क्षेत्र के मिठहा माफी निवासी कुछ ग्रामीणों ने गांव के खलिहान की भूमि पर हुए अबैध कब्जे को खाली करवाने के लिए तहसीलदार पडरौना को प्रार्थना पत्र सौप कार्यवाई की मांग की है।
उक्त गांव निवासी चंद्रिका, मुन्ना, जितेंद्र आदि ने तहसीलदार को अपने दिए गए प्रार्थना में बताया है कि गांव का गाटा संख्या 836/919 रकवा 0.069 हेक्टेयर ग्राम सभा के खलिहान की भूमि है जिस पर त्रुटिपूर्ण तरीके से गांव के ही कुछ लोगो का नाम अंकित हो गया। जो सितम्बर माह 2016 में निरस्त हो गया तथा उक्त ब्यक्तियो के विरुद्ध श्री मान के न्यायालय में बेदख़ली का बाद धारा 67 दाखिल हुआ जो गुण दोष के आधार पर बीते सितम्बर माह 2021 को निस्तारित हो गया परन्तु उक्त आदेश का अनुपालन अब तक मौके पर नही हो पाया। मामले को सज्ञान में लेते हुए तहसीलदार ने कानूगो व हल्का लेखपाल को कार्यवाई के लिए निर्देशित कर दिया है।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…