News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर गरजे शिक्षक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 25, 2024  |  6:39 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर गरजे शिक्षक

पडरौना/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से जुड़े शिक्षकों ने गुरुवार को भारी संख्या में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे की अध्यक्षता में धरना दिया। धरने का संचालन जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने किया। धरने के पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार राय को सौंपा गया। धरने को समर्थन देने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

धरने को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षकों को जो भी उपलब्धियां मिली हैं वह ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संघर्षों की बदौलत मिली हैं। जिलाध्यक्ष दूबे ने कहा कि पुरानी पेंशन कोई भीख नहीं शिक्षकों कर्मचारियों का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बात को कहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ की मांगों को हमारे संगठन का पूरा समर्थन है। आवश्यक होने पर शिक्षक महासंघ के बैनर तले बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद कुछ प्रदेशों की सरकारें पुरानी पेंशन की बहाली कर रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार को भी पुरानी पेंशन योजना की बहाली शीघ्र करनी चाहिए। वरिष्ठ शिक्षक नेता धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि लम्बे समय से सेवा दे रहे जिन तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं उन्हें नियमित करते हुए सेवा बहाल की जाय। वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत भारतीय ने राज्यकर्मियों की भांति सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग की। उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों का कई महीनों का अंशदान उनके प्रान खाते में जमा नहीं हुआ है। जिससे जनपद के शिक्षकों को भारी नुकसान हो रहा है।

इसे अविलंब जमा कराया जाए। सभा को प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह पटेल, प्रहलाद कुमार गुप्ता, विनोद राम, मुकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। धरने में इंद्रेश कुमार, हरिहर प्रसाद, रामलाल गोसाईं, ब्रजेश चौहान, अभिनव सिंह, कुलदीप सिंह, अमरेश यादव, धर्मेंद्र तिवारी, अमिय नाथ तिवारी, रामसुमिरन मौर्य, रामदिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का खेल, गिरोह का पर्दाफाश—दो शातिर गिरफ्तार
NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का खेल, गिरोह का पर्दाफाश—दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत…

हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला…

आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव

कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…

“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking