News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: सावन के पहले सोमवार को हर-हर महादेव से गूंज उठे शिवालय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 26, 2021  |  5:51 PM

701 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: सावन के पहले सोमवार को हर-हर महादेव से गूंज उठे शिवालय

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। हर-हर महादेव की गूंज के साथ सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जनपद के सभी शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ जुटी। जहां लोगों ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।

आज की हॉट खबर- लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान...

सावन के पहले दिन रबिवार को सनातन धर्म में काफी अहम माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन जो भी भक्त शिव की सच्चे मन से अराधना करता है, उसकी हर मुराद पूरी होती है। कुबेरस्थान के स्थित प्रसिद्ध बाबा कुबरेनाथ मंदिर में दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में मेला भी लगाया गया है। सिधुआ में स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। पडरौना नगर के भारतीय शिवाला चौक के पास स्थित शिव मंदिर में भोलेनाथ के भक्तों का तांता भोर से ही लगने लगा था। लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आराधना की। छावनी मुहल्ले में स्थित भन्नूनाथ मंदिर, महादेव मंदिर में भी सुबह से ही शिवभक्तों ने पूजा की। नगर के अन्य शिवमंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिधुआं मंदिर परिसर में सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर के महंत योगेश्वर नाथ त्रिपाठी, सहयोगी शैलेश मिश्रा, सिधुआं बाजार चौकी प्रभारी रत्नेश मौर्या,कांस्टेबल गिरिजेश गुप्ता,सत्यप्रकाश, रामानंद,दिलिप,सिवम, सत्यप्रकाश समेत महिला पुलिस के जवान मौजुद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्राथमिकता -मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव…

शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत
शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के एक निजी मैरेज हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती…

पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी
पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी

कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के…

लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking