पडरौना/कुशीनगर। नगरपालिका क्षेत्र के रामकोला रोड स्थित जिला उद्योग केंद्र पर आज एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत केले के रेशे से निर्मित उत्पादों तथा केले के सम्पूर्ण उत्पादों के टूलकिट का वितरण 60 से अधिक प्रशिक्षित लाभार्थियों को किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पधारे निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने सभी लाभार्थियों को टूलकिट वितरण करने के बाद बताया कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज उत्तरप्रदेश अपने स्वर्णिम युग में है। सीएम योगी की बहुप्रतीक्षित योजना एक जिला एक उत्पाद को उन्होंने प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए अति महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से प्रदेश के हर जनपद को अपने-अपने क्षेत्र के विशेष उत्पादों को प्रसारित कर मुख्यधारा में प्रवेश पाने का अवसर प्राप्त होता है।
कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार,सहायक प्रबंधक रंजीत वर्मा,अजय कुमार गुप्ता,उद्यमी संगठन के अध्यक्ष रामाशीष जायसवाल, निखिल कुमार के अलावा बृजेश शर्मा,अभय मारोदिया, मनीष सिंह,पिंटू साहा के अलावा अन्य लाभार्थी व आमजन उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…