News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना को हराकर मिर्जापुर ने सद्भावना कप पर किया क़ब्ज़ा

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 17, 2023  |  8:31 AM

443 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना को हराकर मिर्जापुर ने सद्भावना कप पर किया क़ब्ज़ा

कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे के कनोडिया इंटर कॉलेज के मैदान में नेशनल यंग्स स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में सद्भावना कप का  फाइनल मैच,सोमवार को फुटबॉल संघ मिर्जापुर और सीटी क्लब पडरौना के बीच  खेला गया जिसमें मिर्जापुर की  टीम ने पडरौना की टीम को 1-0 से हराकर कप पर किया कब्ज़ा। 

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

मैच के मुख्य अतिथि प्रदीप जयसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष कुशीनगर ने फुटबॉल को किक मारकर खेल का शुभारम्भ किया l अपने अतिथीय सम्बोधन में श्री जयसवाल ने कहा कि खिलाड़ियों से खेल तथा दर्शकों से खिलाड़ी का पहचान होती है। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण के उपरांत खेल आयोजको का धन्यवाद ज्ञापित कियेl इसी क्रम में क्षेत्रीय बिधायक विनय प्रकाश गोंड ने खिलाड़यों का उत्साहबर्धन करते हुए शुभकामनायें दीं तथा अपने कार्यकाल तक प्रत्येक बर्ष मैच कराने की बात कहीl वहीं क्लब के अध्यक्ष प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद जेo पीo इंटर कालेज कप्तानगंज ने आये हुए अतिथियों,आयोजको, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया। 

मैच के मुख्य निर्णायक देबू जीत यादव  सरदार,मिताई सरदार,  प्रदीप मिश्रा रहे। 

इस दौरान जयराज सिंह एडवोकेट मुहम्मद नसीम,कमल चक्रवर्ती,मदन मिश्रा,मुरारी सिंह अशफाक अहमद,विजय कुमार कृष्ण मणि त्रिपाठी बब्लू सिंह ,अश्वनी सिंह,सहितअन्य खिलाड़ी व दर्शक गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking