News Addaa WhatsApp Group

पडरौना ने गोरखपुर को 1-0 से पराजित कर जीता शील्ड

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 19, 2024  |  6:20 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना ने गोरखपुर को 1-0 से पराजित कर जीता शील्ड
  • 44 वां सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल
  • रोमांचक मुकाबले के अंतिम मिनट में पडरौना के खिलाड़ी ने दागा गोल 
कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित शनीचरी खेल मैदान में संजय क्लब के तत्वावधान में आयोजित 44 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टाउन क्लब पडरौना ने टाउन क्लब बांसगांव गोरखपुर को 1-0 से पराजित कर खिताब जीत लिया।
प्रतियोगिता के सातवें व अंतिम दिन सोमवार को पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर के बाद भी दोनों टीमें गोल के लिए जूझती रहीं। लेकिन खेल के अंतिम मिनट में पडरौना के खिलाड़ी ने गोल दागकर अपनी टीम को विजय दिला दी। पडरौना के शमीम व गोरखपुर के अखंड क्रमशः मैन आफ दी मैच व मैन आफ दी सीरीज चुने गए। इसके पूर्व खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि बसपा नेता मु. इलियास अंसारी, विशिष्ट अतिथि रजनीश राय व राजपति कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मुख्य निर्णायक खुर्शीद आलम, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, प्रमोद प्रसाद ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक रमाकांत पांडेय, दुर्गेश सिंह व महमूद अंसारी रहे।
आयोजक मुन्नीलाल गोंड, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पांडेय, राजेंद्र उर्फ सोखा आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking