कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना क्षेत्र में कुछ लोगो द्वारा दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए ले जा रहे युवकों से अभद्रता के साथ मारपीट किया गया,त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में दस लोगो को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुटी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
सोमवार को दोपहर बाद थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रांतर्गत बावली चौक से गनेशी पट्टी मूर्ति ले जाते समय रास्ते में छावनी के पास कुछ लोगों द्वारा उनके साथ गाली गलौज,अभद्रता व मारपीट करनें की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दस आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। प्रकरण में तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस विषय में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया की मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है,साथ ही मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस अपनी पैनी नजर टिकाई हुई है,साथ ही आगे की कार्यवाही में जुटी है।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…
खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुशीनगर। थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी…