News Addaa WhatsApp Group

पगरा पड़री में सड़क से अतिक्रमण हटाया गया

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 21, 2025  |  7:26 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पगरा पड़री में सड़क से अतिक्रमण हटाया गया
  • तहसीलदार ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित की थी टीम
  • ग्रामीण की शिकायत पर राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कराई कार्रवाई

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । पगरा पड़री ग्राम पंचायत के बसंतपुर रामलगन राय गांव में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को शनिवार को हटवा दिया गया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील दिवस व समाधान दिवस पर की गई शिकायत के आधार पर की गई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ग्रामीण रामनरेश ने उच्चाधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर सड़क से कब्जा हटवाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 60, रकबा 0.470 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेख में सड़क के रूप में दर्ज है, जिस पर पिच मार्ग बना है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने सड़क के किनारे झोपड़ी और पुआल रखकर अवैध कब्जा कर लिया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी राजस्व निरीक्षक अश्वनी राय, वेदप्रकाश उपाध्याय, लेखपाल रजनीश उपाध्याय, शैलेश मिश्र, विजयदेव सिंह, बबीता गौतम व प्रियंका त्रिपाठी की टीम गठित की। शनिवार को दोपहर बाद राजस्व टीम पटहेरवा पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंची और अतिक्रमणकारियों आस मोहम्मद, ईसा व सबुजनी द्वारा सड़क पर डाली गई झोपड़ियां व पुआल आदि हटवाया।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड, हरिकेश पांडेय, अजित यादव, श्रीराम गोंड, डेबा सिंह, अनिरुद्ध सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking