News Addaa WhatsApp Group Join करें

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 7, 2026  |  8:27 PM

751 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। मामला सामने आते ही तरयासुजान पुलिस हरकत में आई और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाए जाने संबंधी एक पोस्ट संज्ञान में आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना तरयासुजान नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में पोस्ट से जुड़े युवक की पहचान सलमान अली पुत्र करीम अली, निवासी बांकखास, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

थानाध्यक्ष तरयासुजान की आवाम से अपील..!!

थानाध्यक्ष तरयासुजान नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और ऐसा कोई भी पोस्ट, फोटो या वीडियो साझा न करें जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो या सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking