खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। इसी के साथ नए बने आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन भी हुआ। कार्यक्रम में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे और खड्डा के विधायक विवेकानंद पाण्डेय मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहकर विधि-विधान से भूमि पूजन कर पंचायत भवन का निर्माण शुरू करवाया।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों को विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर कई सरकारी सेवाओं और योजनाओं का फायदा मिलेगा। नए आंगनबाड़ी भवन के शुरू होने से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को पोषण और बाल विकास से जुड़ी बेहतर सेवाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी विभाग, स्वयं सहायता समूह और आधार कार्ड बनाने वाली टीम भी मौजूद रही। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनिंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. नीलेश मिश्रा, खड्डा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, बीडीओ अनिल कुमार राय, एडीओ पंचायत मोहन सिंह, एपीओ अभिषेक सिंह, योगेश पाठक, अशोक कुशवाहा, संग्राम सिंह यादव, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के प्रमुख फल व्यवसायी व सभासद टीपू खां के पिता…