News Addaa WhatsApp Group

पनियहवा के पिकनिक स्पॉट पर नए वर्ष के स्वागत के लिए जुटे लोग, खूब की मस्ती

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 1, 2025  |  7:01 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पनियहवा के पिकनिक स्पॉट पर नए वर्ष के स्वागत के लिए जुटे लोग, खूब की मस्ती
  • मोटर वोट पर बैठकर लिया आनंद, जमकर ली सेल्फी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी -बगहा रेल पुल पर नववर्ष पर पिकनिक स्पाट बने पनियहवा में बुधवार की सुबह से ही सैलानियों का जमावड़ा शुरू हो गया। डीजे की धुन पर युवक थिरकते रहे तो नव वर्ष के स्वागत के लिए पुल और रेत में बने पिकनिक स्पॉट पर खूब सेल्फी भी लिए। गंडक की रेत पर हजारों लोगों ने पिकनिक मनाया और प्रसिद्ध चेपुआ मछली, भूजे का जायका भी लिया। इसे लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

पनियहवा में सुबह से ही सीमावर्ती जनपद महराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया व बिहार के गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण से ट्रेन, लक्जरी गाड़ियों, तीन पहिया व दो पहिया वाहनों से हजारों की संख्या में लोग पनियहवा से लेकर बिहार सीमा तक जगह-जगह पर पिकनिक मनाने में जुटे रहे। कुछ युवाओं ने दुस्साहस दिखाते हुए रेल पुल पर सेल्फी लिए तो कुछ लोग मदनपुर देवी स्थान पर जाकर पूजा-पाठ भी किया। सबसे अधिक भीड़ छितौनी-बगहा पुल के समीप रही। सैलानियों ने नदी में मोटर वोट का आनंद लिया, वहीं गुब्बारे से दुल्हन की तरह सजी नावों और मोटर वोट की सवारी कर पिकनिक स्पाट पर जाकर पसंदीदा व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया और खूब सेल्फी लेकर इसे कैमरे में कैद किया। युवाओं की टोली भी खूब मस्ती की।

कुछ मनबढों ने रेलवे ट्रैक पर जाकर फोटो शूट किया लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा चेतावनी दी। परिवार के सदस्यों सहित पिकनिक मनाने वाले सैकड़ों लोग यहां की मशहूर मछली चेपुआ, रोहू, ग्रास, मंगूरी, टेंगर आदि का जायका लिया। बिहार में शराब बंदी से परेशान लोग पनियहवा आकर मछली-भूजा के साथ शराब का लुत्फ उठाया। नये वर्ष को नये अंदाज में मनाने को उत्सुक चार पहिया वाहनों से मांसाहार के शौकीनों ने पुल के नीचे उतर कर दूर बंधे पर जाकर हाथों से बना भोजन का लुत्फ उठाते देखे गए। वहीं पनियहवा चौराहे पर मछली भुजा की दुकानों पर काफी भीड़ जमा रही। लोगों ने परिवार एवं बच्चों के साथ दूर- दूर से आकर यहां की प्रसिद्ध मछली भुजा और अन्य व्यंजनों को खाकर एवं पैक कराकर अपने परिचितों के लिए भी ले गए। गुब्बारे एवं खिलौने भी पूरे पिकनिक स्पॉट पर बिक रहे थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस सड़क पर वाहन न खडा करने की हिदायत देती रही

सुरक्षा की कमान खुद सीओ उमेश चन्द्र भट्ट, थानाध्यक्ष खड्डा अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज ओमप्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक अजय यादव, हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर, कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, कान्स्टेबल संजय यादव सहित पर्याप्त पुलिस टीम, नाविक , गोताखोरों के साथ संभाले हुए रहे।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking