News Addaa WhatsApp Group

पनियहवा पुल पर रेलवे ट्रैक के बीच मिला एक अज्ञात युवक का शव

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 2, 2026  |  8:07 PM

1,355 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पनियहवा पुल पर रेलवे ट्रैक के बीच मिला एक अज्ञात युवक का शव
  • नये साल पर कल इस पुल पर रही भीड़ भाड़, पुलिस जांच सहित छानबीन में जुटी

खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेल खंड पर छितौनी- बगहा रेल पुल के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे सालिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई अजय यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर शिनाख्त की कार्रवाई की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

पनियहवा रेलवे स्टेशन से आगे गण्डक नदी पर बने रेलवे पुल के पास रेलवे ट्रैक के बीच में शुक्रवार को दोपहर बाद एक लगभग 40 वर्षीय युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा देख राहगीरों में सनसनी फ़ैल गई। आस- पास के लोगों ने पहचान की कोशिश की लेकिन पता नहीं चल सका।

सूचना पर पहुंची सालिकपुर पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक के जेब आदि में पहचान के लिए कुछ नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित शिनाख्त आदि कार्रवाई में जुटी हुई।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking