News Addaa WhatsApp Group

पनियहवा रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने अवैध देशी शराब किया बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 18, 2025  |  6:39 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पनियहवा रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने अवैध देशी शराब किया बरामद
  • पनियहवा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से बैंग में छिपाकर रखे 45 अदद देशी शराब बरामद
  • सत्याग्रह एक्सप्रेस से बिहार ले जाने के फ़िराक में था पकड़ा गया व्यक्ति 
खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस द्वारा सोमवार को ट्रेनों में अवैध वस्तुओं के परिवहन आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में एक तस्कर को 45 अदद अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
जीआरपी पड़रौना चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव की अगुवाई में हेड़ कान्स्टेबल प्रमोद कुमार यादव हेड कांस्टेबल जगदीश गोंड, हे.का.धर्मेंद्र चौधरी कान्स्टेबल रणजीत कुमार शाह की पुलिस टीम सोमवार को पनियहवा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान में जुटी हुई थी, इसी बीच संदेह होने पर एक बैग की तलाशी ली तो उसमें छुपाकर रखा 45 अदद देशी फ्रुटी शराब बरामद किया गया। कडाई से पुछताछ में उसने बताया कि सत्याग्रह एक्सप्रेस से उसे बिहार ले जाकर बेचने के फ़िराक में था, उक्त व्यक्ति ने अपना नाम उज्जवल कुमार रावत पुत्र सुंदर निवासी वार्ड संख्या 23 छावनी टोला नगर पंचायत सिसवा बाजार बताया।
गिरफ्तारी एवं अवैध देशी शराब बरामदगी के आधार पर जीआरपी पुलिस आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking