खड्डा/कुशीनगर। बेलवा बाबूराम सेमरा मे बुधवार को आयोजित विराट कुश्ती दंगल व भव्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें देवरिया, गोरखपुर, बिहार, महाराजगंज, बनारस सहित क्षेत्रीय पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दंगल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खजुरिया गांव के ग्राम प्रधान व प्रधान संघ ब्लाक उपाध्यक्ष मारकंडेय गुप्ता ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। पडरौना के पप्पू ने बनारस के आशीष को पटखनी देकर आसमान दिखा दिया।सुसवलिया के विकास यादव ने पुरंदर छपरा के एमडी हुसैन को असमान दिखा दिया। हरियाणा के सोनू सुबेदार व राहुल महाराजगंज का जोड़ बराबरी हुआ। इसी तरह पहलवान मंजेश, सोनू, गुडडू, लालू, पप्पू, प्रदूमन जितेन्द्र काश छपरा, संदीप गोरखपुर, शोएब खड्डा, असगर गोरखपुर, पवन रामबर, राकेश देवरिया, अशोक बहेरवां, नरेश गाजीपुर, कमलेश नारायणपुर, संतोष गोरखपुर, गुड्डू बलियां, अमन रामकोला, अजय कप्तानगंज, राजू रामबर, महेंद्र यादव भठही सहित 50 से अधिक पहलवानों ने अपने-अपने दांव लगाए और जोर आजमाइश की।
दर्शक कार्यक्रम के प्रारंभ से अंत तक जमे रहे। दंगल मे रेफरी की भूमिका जिला केशरी मुकेश यादव पहलू व यशोदा यादव ने की। साथ में एमडी हुसैन पहलवान सरफुद्दीन पहलवान व दर्शकों सहित तमाम लोग उपस्थित रहे l
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…