News Addaa WhatsApp Group

प्राइवेट अस्पताल में महिला की आपरेशन के दौरान मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल, सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

May 13, 2025  |  8:10 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्राइवेट अस्पताल में महिला की आपरेशन के दौरान मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल, सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग
  • कोटवां स्थित एक अपंजीकृत हास्पिटल का है पूरा मामला
  • नस काटने से महिला की हालत बिगड़ी, अस्पताल संचालक फरार 

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा कला मे संचालित अपंजीकृत हास्पीटल में मंगलवार सुबह गर्भपात के दौरान नस कटने से ब्लीडिंग होने के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा काटा।घटना के बाद गर्भपात करने वाली डाक्टर, स्टाफ मौके से से ताला बंद कर भाग खड़ा हुआ। शव लाकर परिजनों ने हास्पिटल के सामने सड़क जाम कर दिया। थानाध्यक्ष के समझाने बुझाने पर जाम एक घंटे बाद समाप्त हुआ।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के कोटवा कला में संचालित मंगलम् हास्पिटल बिना पंजीकरण संचालित होता है जहां पर सोमवार शाम को महराजगंज जनपद के बसडीला गांव निवासनी चार माह की गर्भवती 28 वर्षीय प्रतीमा यादव अपने परिजनों के साथ कोटवां स्थित मंगलम् अस्पताल पर इलाज के लिए पहुंची थी। आरोप है कि अपंजीकृत हास्पिटल में महिला को देखने के बाद उसे हास्पिटल की ओर से गर्भपात कराने की सलाह दी गई। गर्भपात कराये जाने के दौरान महिला की कोई नाजुक नस कट गई।

उससे महिला की स्थिति बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। मंगलवार को मृतका के परिजनों ने अपंजीकृत हास्पिटल पर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते देख हास्पिटल संचालक और स्टाफ मौके से फरार हो गये, उसके बाद हास्पिटल के प्राइवेट लोगों द्वारा महिला को जिंदा बताते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और पोस्टमार्टम हाउस पर छोड़कर फरार हो गए।जहां से शव को परिजन लेकर उक्त हास्पिटल पर पहुंच गए और हास्पिटल के सामने सड़क को जाम करते हुए संबंधित दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। मृतका के पति जितेंद्र एक माह से विदेश हैं और उनकी दो मासूम बच्चियां हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि सड़क जाम को समाप्त कर दिया गया है, परिजनों द्वारा तहरीर दी गई तो सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking