News Addaa WhatsApp Group

प्राणघातक हमले में युवक का दाँत टूटा

सुनील नीलम

Reported By:

May 18, 2025  |  7:16 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्राणघातक हमले में युवक का दाँत टूटा

तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सोनदिया बुजुर्ग के टोला दुरखिया में शनिवार को मनबढ़ो ने एक युवक को घेरकर लाठी डंडों से जमकर बुरी तरह से पीटा जिसमें उसका दाँत टूट गया।पीड़ित युवक ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की है

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

पुलिस को दिए गये प्रार्थना-पत्र में युवक नीतिश पुत्र विनोद शर्मा ने बताया है कि शनिवार की शाम को वह एक आवश्यक काम के सिलसिले में देवपोखर बाजार जा रहा था।मेरे गाँव के बगल में बिस्मिल्लाह मियाँ के घर के पास ग्रामवासी विनय यादव व अजीत यादव बीच सड़क में अपनी मोटरसायकिल खड़ा कर पूरे सड़क को बाधित कर रखे थे।हमने जब उनसे मोटरसायकिल हटाने के लिए कहा तो वह मोटरसाइकिल हटाने से मना करते हुए कहे कि हम लोग मोटरसायकिल नहीं हटायेंगे तुमको जो करना है कर लो।उस वक्त मैं किसी तरह किनारे से होते हुए देवपोखर बाजार चला गया लेकिन वापसी में घात लगाये विनय व अजीत पुत्रगण रमेश यादव,राजन पुत्र वीरेन्द्र यादव,अरुण पुत्र कंचन चौहान तथा रमेश यादव का दामाद ललकारते हुए लाठी डंडे से मेरे ऊपर हमला कर मुझे बुरी तरह से मारने-पीटने लगे है।पिटाई के दौरान मेरा दाँत टूट गया और मुँह से खून आने लगा।

मैं बचाने के लिए चिल्लाने लगा।तब कुछ ग्रामीण एवं राहगीरों ने मेरी जान बचाई।जाते-जाते हमलावर भद्दी-भद्दी गाली दे रहे हमलावर हत्या की धमकी देते हुए चले गये।घायल अवस्था में परिजन मेरा इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फाजिलनगर ले गये तो हमलावर वहाँ भी पहुँच गये और फिर मारने-पीटने की धमकी देने लगे।चारों तरफ से घिरा होने पर हमने 112 पर डायल कर पुलिस को बुलाया जिन्होंने हमें सुरक्षित घर तक पहुँचाया है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में आरोपी शीघ्र गिरफ्तार होंगे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking