News Addaa WhatsApp Group

प्रभु श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 24, 2025  |  7:28 PM

89 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रभु श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रामकोला/कुशीनगर। हिन्दू धर्म के आराध्य प्रभु श्रीराम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता ने रामकोला थाने में पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला कस्बा निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता टिंकू गुप्ता ने तमाम अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रामकोला थाने पहुंचा और पुलिस को प्रार्थना- पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि वार्ड संख्या 21 निवासी मुस्लिम समाज के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रभु श्रीराम के खिलाफ आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी की है। इस टिप्पणी से हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका भी उत्पन्न हो गई है।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रभु श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 353(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking