News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रेमिका ने परिजनों संग मिलकर की थी सत्तार की हत्या

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jun 14, 2025  |  8:20 PM

115 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रेमिका ने परिजनों संग मिलकर की थी सत्तार की हत्या WhatsApp
Responsive image
  • प्रेमिका के इरादे को नही भांप सका था सत्तार
  • हत्या के बाद कब्रिस्तान में छिपाया गया था शव
  • सत्तार हत्याकांड का पुलिस ने तीन दिन में किया खुलासा

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिपरही में बीते बुधवार की देर रात गांव की एक महिला ने अपने परिजनों से मिलकर एक युवक की हत्या कर दी।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मृतक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। प्राप्त सूचना के मुताबिक सत्तार पुत्र इसहाक अली निवासी पिपरही थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर का गांव के ही महिला रैमुल निशा के साथ 6-7 वर्षों से अवैध प्रेम-संबंध था।जिसके बारे में रैमुन्निशा के परिवार वालों को पता चल गया था।इससे क्षुब्ध होकर रैमुन्निशा और उसके परिवार वालो ने मिलकर योजना बनाकर बीते दिनांक 11/06/2025को रात्रि में मदरसे के पास सत्तार की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में छिपाकर फरार हो गए। शनिवार को अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल 2 अभियुक्त व 2 महिला सहित 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतक सत्तार का अभियुक्ता रैमुल निशा से अवैध संबंध था जिससे क्षुब्ध होकर रैमुल निशा के पुत्र गौशे आलम उर्फ मोल्हू पुत्र स्व साबिर अंसारी,मुहम्मद आलम उर्फ सोनू पुत्र स्व:साबिर अंसारी रैमुनन्निशा पत्नी स्व0 साबिर अंसारी,अभियुक्ता जुबैदा पुत्री स्व0 साबिर अंसारी ने सत्तार को गांव के बाहर मदरसे के पास चाकू से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया और शव को 100 मीटर दूर कब्रिस्तान में पत्ते के नीचे ढक दिया था। पुलिस मामले की गंभीरता से तहकीकात कर रही थी। सत्तार हत्याकांड में में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर

अभियुक्त गौशे आलम की निशानदेही पर एक अदद आला कत्ल रक्तरंजित चाकू बरामद की है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे उपनिरीक्षक विपिन सिंह,प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम कुमार भार्गव कास्टेबल मनोज यादव,सर्वेश यादव, विजय यादव,महिला आरक्षी प्रिया पाण्डेय,निधि त्रिपाठी शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking