News Addaa WhatsApp Group

ऑपरेशन सिंदूर की कार्यकर्ताओं ने रहसू बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली

सुनील नीलम

Reported By:

May 22, 2025  |  7:43 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ऑपरेशन सिंदूर की कार्यकर्ताओं ने रहसू बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली

तुर्कपट्टी। फाजिलनगर विधानसभा जावरा बाजार के भारतीय जनता पार्टी और कार्यकर्ताओं द्वारा पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में बलिदानियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न देश के ऊपर ऐसी कार्रवाई की गई। पहली बार सिंधु जल समझौता तोड़ा गया। भारतीय वायु सेना के कार्रवाई से पाकिस्तान के लगभग प्रत्येक शहर के आतंकी ठिकानों और उनके एयर बेस को ध्वस्त किया गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

मंडल उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह नें कहा कि

भारत के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलों ने पाकिस्तान को खैरात मिले, चीन,तुर्की अन्य देश के हथियारों निष्प्रभावी और नष्ट कर दिया। कहा कि पाक आतंकियों को भारतीय सेना ने सबक सिखाया है।

दीपक द्विवेदी नें कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है। नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर आपरेशन सिंदूर को सफल बनाया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर बलिदानी अमर रहें के जयकारों के साथ सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

मंडल मंत्री अमरेश सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाया है। देश की गरिमा और गौरव को विश्व में नापाक आतंकियों को मार कर बढ़ाया है। सेना के शौर्य और पराक्रम को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

इस दौरान चिरंजी सिंह राजेश दूबे, शिवशंभू दूबे,महेश गिरी, झुंनेन्द्र सिंह, अजय गिरी,रामदयाल उर्फ गुड्डू प्रधान,चंद्रकेश यादव, सुरेन्द्र गुप्ता, नंदकिशोर कुशवाहा, अजय राव,चन्द्रमा गुप्ता,ध्रुव प्रसाद सुभाष सिंह, राजन सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking