हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के प्रमुख फल व्यवसायी व सभासद टीपू खां के पिता नियामत खां का वृहस्पतिवार को दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही नगर के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
गुरुवार को रात में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने मिलनसार स्वभाव और व्यवहार के लिए जाने जाते थे।उनके निधन पर फल मंडी व्यवसायी,राजनीतिक दलों सहित नगर के कई व्यापारियों और समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार शाम को उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अपने पीछे भरे पुरे परिवार छोड़ गये है।
उनके अंतिम यात्रा में विधायक मोहन वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, नपाध्यक्ष रामानंद सिंह, मोहम्मद इलियास अंसारी, रणविजय सिंह मोहन,मजिबुल्लाह राही,सुबाष राव, रमेश भारद्वाज, सहित अन्य लोग शामिल रहे।
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी…
मोतीचक कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लाला टोला सिकटिया में ‘सेवा संकल्प-मेरे…
कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा गांव में शुक्रवार की देर शाम पुरानी…
कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलाशवा गांव से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों…