News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 3, 2026  |  10:14 AM

286 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से भी पहुंचे श्रद्धालु

खड्डा, कुशीनगर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को छितौनी नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बिहार से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र नारायणी नदी में स्नान कर जल लेकर मंदिर पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान पथलेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, मदार के फूल सहित पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मान्यता है कि पौराणिक महत्व वाले इस शिव मंदिर में श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

मंदिर के महंत पूज्य डा. सत्येन्द्रनाथ गिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए महिला और पुरुष भक्तों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। सभी श्रद्धालुओं को बारी-बारी से कतारबद्ध कर जलाभिषेक कराया जा रहा है। श्रावण मास के पूरे महीने मंदिर परिसर में मेला लगता है और दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहता है।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक द्विग्विजय नारायण राय के नेतृत्व में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और जलाभिषेक कराने में जुटे रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking