खड्डा/कुशीनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों के शिवालयों पर ब्रह्ममुहुर्त से ही जुटी भारी भीड़ ने जलाभिषेक किया। प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगी। मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पर दिन भर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुजन सहित बिहार एवं आस पास के इलाकों का हुजूम ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर पर पहुंचने का सिलसिला जारी हुआ जो दिन भर चलता रहा। मंदिर पर लगे मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीददारी की और बच्चों ने खिलौने आदि खरीदें। महिलाओं एवं कन्याओं ने मंदिर में कतारबद्ध होकर भगवान शिव को बिल्वपत्र, भांग, धतूरा, अक्षय, रोली, मधु, धूप, अगरबत्ती, अबीर चढ़ाकर सपरिवार आशीष लेते हुए परिवार की मंगल कामना की। मंदिर पर जाने वाले रास्ते पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए बैरेकेटिंग की गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद मंदिर की साफ सफाई, रंगाई, पुताई सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए पिछले एक हफ्ते पूर्व से ही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की देखरेख में लगे हुए रहे। मंदिर के महंथ डा. सत्येन्द्र नाथ गिरी व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिनभर तत्पर रहे। स्वयंसेवक प्रभाकर पाण्डेय, विकास सिंह, सुनील यादव, अजय साहनी, राकेश निषाद, कर्मवीर साहनी, पिन्टू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इसी तरह खड्डा मिल कालोनी शिव मंदिर, खड्डा थाना परिसर में बने शिव मंदिर सहित गुलरिहा रेगुलेटर, लखुआ- लखुई शिव मंदिर पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और मंदिरों पर मेला लगा रहा। सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम मुहम्मद जफर, हनुमानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय, तहसीलदार महेश कुमार, फायर सर्विस सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रही।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…