News Addaa WhatsApp Group

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 में हुआ आंशिक बदलाव…10 अगस्त से आवेदन हेतु नया पोर्टल हुआ लांच

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 25, 2023  |  7:36 PM

11 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 में हुआ आंशिक बदलाव…10 अगस्त से आवेदन हेतु नया पोर्टल हुआ लांच
  • योजना अंतर्गत अब दो किस्तों में देय होगी धनराशि
  • लाभार्थी अब स्वयं एप के द्वारा कर सकते हैं आवेदन

साखोपार/कुशीनगर।मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया ने प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना 2.0 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम बार गर्भवती व धात्री महिला या दूसरी सन्तान बालिका होने पर इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रथम शिशु के जन्म होने पर 2 किश्तों में प्रथम किश्त 3000 रुपये एवं द्वितीय किश्त 2000 रुपये कुल धनराशि 5000 रुपये देय होगी। द्वितीय शिशु (बालिका) होने पर कुल 6 000 रुपये की धनराशि शिशु के जन्म के बाद एक मुश्त देय होगा ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्तमान समय में नए पोर्टल पर www.pmmvy.nic.in एवं मोबाईल एप के द्वारा अभ्यर्थी स्वयं या आशा या ए0एन0एम0 के माध्यम से लाभ प्राप्त करने हेतु आनलाईन फॉर्म भर सकती है।
लाभ की धनराशि महिला एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आधार से लिंक खाते में सीधे हस्तान्तरण किया जाता है।प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्रता का विवरण के क्रम में उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं की शुद्ध पारिवारिक आय रुपये 8 लाख प्रति वर्ष से कम हो ।मनरेगा जॉब कार्ड धारक महिलाएं

महिला किसान जो किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थी हैं।श्रम कार्ड धारण करती महिलाएं।आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम जेएवाई ) के तहत महिला लाभार्थी। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,आशा, बीपीएल राशन कार्ड धारक महिला ।जो महिलाएं आंशिक रूप से (40%) या पूरी तरह से दिव्यांग हो । अनुसूचित जाति महिला ।अनुसूचित जन जाति महिला । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) 2013 के तहत राशन कार्ड धारक महिला लाभार्थी ।
अधिक जानकारी हेतु अपने गाँव की आशा, ए०एन०एम०, नजदीकी स्वास्थ्यक केन्द्र या जनपद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थापित प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना सेल से सम्पर्क किया जा सकता है।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking