News Addaa WhatsApp Group

अभा पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रांतीय अधिवेशन में कुशीनगर के पत्रकारों की रही सहभागिता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 12, 2021  |  11:00 PM

517 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अभा पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रांतीय अधिवेशन में कुशीनगर के पत्रकारों की रही सहभागिता
  • पत्रकार सुरक्षा कानून हमारा हक है इसे लेकर रहेंगे- अजय प्रताप
  • बहुत जल्द दिल्ली में होगा देश भर के पत्रकारों का जमावड़ा- रत्नाकर

कसया/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। अयोध्या के विद्या कुंड ( मनिपर्वत) की गुप्ता गेस्ट हाउस के सभागार में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रांतीय अधिवेशन में एबीपीएसएस कुुुशीनगर की पत्रकारों की सहभागिता की,राष्ट्रीय व प्रांतीय इकाई ने खूब सराहना की।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

गौर तलब हो कि संगठन पत्रकार हितों को लेकर पूरे देश में आंदोलन कर रही है और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मुहिम चला रही है। इसी उद्देश्य को लेकर भारत की धार्मिक राजधानी प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर सम्मेलन के माध्यम से कलमकारों के मान, सम्मान व हक की आवाज बुलंद की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवड़िया व प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह के निर्देश पर जनपद कुशीनगर के एबीपीएसएस पदाधिकारियों ने अयोध्या सम्मेलन में अपनी सहभागिता बखूबी निभाई। संगठन के प्रदेश समिति सदस्य आदित्य कुमार शाही, जिलाउपाध्यक्ष विजय कुमार राव, टुनटुन मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष असफाक अंसारी, तहसील कसया अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, तहसील कसया उपाध्यक्ष मनीष कुमार यादव, तहसील कसया सचिव पप्पू राजभर, तहसील कसया संदीप कुमार सिंह ,तहसील कसया महामन्त्री अशोक दत्त पाण्डेय, तहसील कसया संगठन मंत्री विवेकानंद सिंह, रवि कुमार त्रिपाठी के अलावे जिलाकार्यकारणी सदस्य आसलम अंसारी व जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा को प्रांतीय सम्मेलन के आयोजक गण द्वारा माल्यार्पण किया गया और राष्ट्रीय महासचिव रत्नाकर त्रिपाठी ने सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि एबीपीएसएस संगठन देश के 22 प्रदेशों में सक्रिय है पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग संगठन का मुख्य उद्देश्य है जो हम लेकर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर बहुत जल्द एक जोरदार आंदोलन किया जायेगा। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश सूर्यवंशी, व अशोक छौकर (नोएडा), बांदा से शोभा सिंह चौहान, दिल्ली से प्रियंका त्रिपाठी, लखनऊ से अलका श्रीवास्तव, मनीषा सिंह चौहान, सच्चिदानंद शर्मा, बाराबंकी से प्रताप सिंह, बुंदेलखंड से विष्णु कांत चतुर्वेदी, लखनऊ से अनुपम पांडे, अंजली बाजपेई अयोध्या, बस्ती से मेराज आलम, सीताराम मौर्य, सचिन श्रीवास्तव, गोंडा से एस के सिंह, शिव कुमार शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार के अलावा गोरखपुर से नेत्रपाल सिंह, राजीव सिंह, बरेली से सत्यम शर्मा, सहारनपुर से अशोक कुमार गुप्त, देवबंद से मुमताज अहमद, वाराणसी से चंद्रमोहन गोपाल, प्रशांत सिंह, शिवशंकर मिश्रा, संतोष नागवंशी, प्रमुख रूप से मौजूद रहे! कार्यक्रम के आयोजन में डॉ राहुल कुमार, पवन दुबे, पप्पू राजभर, रवि त्रिपाठी, संदीप सिंह, पूजा सिंह दिव्य, माधुरी राजपूत, सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking